दलाल घोल कैसे तैयार करें | Dalal Ghol Kaise Tyar Kare

dalal ghol

इस लेख में दलाल घोल के बारे में पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है। दलाल घोल ( Dalal Ghol ) की खोज डॉक्टर सुरेंद्र दलाल ने की थी। दलाल घोल यानी खाद का स्प्रे। दलाल घोल कैसे तैयार करते हैं ( Dalal Ghol Kaise Banaye ) और दलाल गोल का स्प्रे कब क्यों और कैसे किया जाता है।

दलाल घोल क्या है ( Dalal Ghol Kya Hai )

यूरिया, डीएपी और जिंक को पानी के साथ घोल कर उसका फसल पर स्प्रे किया जाता है। इसी यूरिया, डीएपी और जिंक के मिश्रण को दलाल घोल के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस घोल की खोज डॉ सुरेंद्र दलाल ने की थी इसलिए उन्हीं के नाम पर इस गोल का नाम Dalal Ghol रखा गया है।

दलाल घोल कैसे तैयार करें ( Dalal Ghol Kaise Tyar Kare / Dalal Ghol Kaise Banaye )

दलाल घोल तैयार करने के लिए 2.5 किलोग्राम यूरिया, 2.5 किलोग्राम DAP और 100 ग्राम चेलेटेड जिंक ( Chelated Zinc ) की जरूरत होती है। DAP को 24 घंटे पहले पानी में भिगोकर रखना चाहिए ताकि वह अच्छी प्रकार से पानी में घुल सकें। घोल तैयार करने के लिए प्लास्टिक या मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग करना चाहिए। इस प्रकार से यूरिया DAP और जिंक का अलग अलग बर्तन में घोल बनाकर 100 लीटर पानी में मिलाकर 1 एकड़ में स्प्रे करना चाहिए।

दलाल घोल का स्प्रे फसल पर कब और क्यों करें ( Dalal Ghol Ka Spray Kab or Kyo Kare )

दलाल घोल से फसल को नाइट्रोजन फास्फोरस और जिंक पोषक तत्व उपलब्ध होता है। इसलिए दलाल घोल का स्प्रे फसल की शुरुआती अवस्था में अच्छी बढ़वार फुटाव के लिए किया जाता है।

दलाल घोल से फसल को क्या फायदा होता है ( Dalal Ghol Ke Fayde )

दलाल घोल से फसल को नाइट्रोजन फास्फोरस और जिंक मिलता है। नाइट्रोजन फसल की बढ़वार के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व होता है। फास्फोरस पौधे की जड़ और तने को मजबूती प्रदान करता है। जिंक ( Zinc Fertilizer ) पौधे के विभिन्न भागों में पोषक तत्व उपलब्ध करवाने का काम करता है। जिंक हमारी फसलों के लिए एक जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व होता है।

क्या दलाल घोल के साथ कीटनाशक को मिलाकर स्प्रे कर सकते हैं

दलाल घोल के साथ किसी भी प्रकार के कीटनाशक ( Insecticide ) या फंगीसाइड ( Fungicide ) को मिलाकर स्प्रे नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे एक तो दवाई का रिजल्ट कम होता है दूसरा दलाल घोल ( Dalal Ghol ) फट भी सकता है और इससे हमारी फसल पर साइड इफेक्ट भी दिखाई दे सकते हैं। इसलिए दलाल घोल और कीटनाशक को अलग अलग स्प्रे करना चाहिए।

क्या दलाल घोल के साथ दूसरी खाद को मिला सकते हैं

दलाल घोल लगभग 3 खाद को मिलाकर तैयार करते हैं। दलाल घोल में 3 से ज्यादा खाद को नहीं मिलाना चाहिए क्योंकि इससे खाद की मात्रा ज्यादा होने पर फसल में इसके दुष्परिणाम दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा कुछ विपरीत खाद को मिलने से घोल फट सकता है या फिर यह फसल पर रिएक्शन भी कर सकता है।

ये भी पढ़ें : NPK 19 19 19 का‌ प्रयोग कब करना चाहिए|NPK 19 19 के फायदे | Water Soluble Fertilizer NPK

इस प्रकार से इस लेख में हमने जाना कि दलाल घोल को कैसे तैयार किया जाता है और इसका प्रयोग फसल पर स्प्रे के रूप में कब, क्यों और कैसे किया जाता है। दलाल घोल से क्या फायदा होता है।

2 thoughts on “दलाल घोल कैसे तैयार करें | Dalal Ghol Kaise Tyar Kare”

Leave a Comment