किसान भाइयों अक्टूबर महीने में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ( HAU Hisar ) में किसान मेले का आयोजन होने वाला है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में किसान मेले ( Kisan Mela Hisar 2023 Date ) का आयोजन साल में दो बार किया जाता है रबी सीजन और खरीफ सीजन में।
अक्टूबर 2023 में लगने वाले खरीफ सीजन के किसान मेले की नई डेट ( Hisar Kisan Mela 2023 Date ) क्या है। HAU में किसान मेला 2 दिन लगेगा कब और कहां लगेगा इसके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।
किसान मेला हिसार 2023 कब लगेगा ( Hisar Kisan Mela 2023 Date )
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में लगने वाला दो दिवसीय किसान मेला अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में लगेगा। पहले यह 13 और 14 को लगने वाला था। अब इसकी तारीख में बदलाव किया गया है। नयी डेट की ऑफिसियल जानकारी मिलते ही Dear Kisan यूट्यूब चैनल पर वीडियो मिल जाएगी। हर साल किसान मेला लगातार 2 दिन ही लगता है।
किसान मेला हिसार 2023 कहां लगेगा ( Kisan Mela Hisar 2023 Location )
अक्टूबर महीने में लगने वाला किसान मेला हरियाणा के हिसार जिले में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में गेट नंबर 3 पर लगता है।
किसान मेला हिसार में गेहूं सरसों की नई वैरायटियों का बीज भी मिलेगा
किसान मेला हिसार ( HAU Kisan Mela 2023 Date ) में गेहूं की नई वैरायटी WH 1270 और सरसों की दो नई वैरायटियों RH 1424 और RH 1706 का बीज भी मिलेगा। सरसों की यह नई वैरायटी हल्की और भारी मिट्टी के लिए अलग-अलग विकसित की गई है।
ये भी पढ़े – किसान मेला हिसार, अक्टूबर 2023 | नई डेट आ गई है | Krishi Mela | Kisan Mela Hisar 2023 Date
कृषि मेला हिसार में जाने के फायदे
हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार ( Haryana Agriculture University Hisar ) में लगने वाले किसान मेले में किसान भाइयों के लिए नई उन्नत किस्मों का बीज, खाद, दवाइयां और खेती-बाड़ी से जुड़ी हुई मशीनरी भी मिलेगी।
इसके साथ ही कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कृषि विशेषज्ञों द्वारा खेती की नई-नई जानकारी भी किसानों को मुखिया करवाई जाएगी। किसान भाई मिट्टी पानी की जांच ( Soil Testing ) भी यहां पर निशुल्क करवा सकते हैं।
खरीफ की फसलों जैसे नरमा कपास ( Kapas, Cotton ) जैसी फसलों के डेमो भी कंपनियों के द्वारा मेले में दिखाए जाएंगे। इसके साथ ही इन फसलों में लगने वाले रोग और बीमारियों के बारे में भी आप विशेषज्ञ से जानकारी ले सकते हैं।
2 thoughts on “किसान मेला हिसार, अक्टूबर 2023 | नई डेट आ गई है | Hisar Kisan Mela 2023 Date”