
सरसों की नई किस्म RH 725
सरसों की यह किस्म जम्मू , पंजाब , हरियाणा , दिल्ली एवं उत्तरी राजस्थान के बारानी क्षेत्रों में समय पर बिजाई के लिए अनुमोदित है।
RH 725 के लिए जमीन कैसी होनी चाहिए?
यह किस्म हल्की / भारी / मध्यम सभी जमीन के लिए उपयोगी है।
बिजाई का समय :-इसको अगेती / पिछेती भी लगा सकते हैं। अगेती लगाने पर उत्पादन अधिक होगा। पछेती लगाओगे तो उत्पादन कम होता जाएगा।
पकने का समय :- 136 -143 दिन में यह पककर तैयार हो जाती है।
उत्पादन :- 10 – 12 क्विंटल / एकड़
तेल की मात्रा :- 40% होती है।
RH 725 की विशेषताएं?
- इसकी फलियां लंबी व मोटी होती है।
- इनके दानों का आकार भी बड़ा होता है।
- फलियों में दानों की संख्या 17- 18 के लगभग होती हैं।
- यह रिसर्च वैरायटी है।
- खेत में तैयार बीज को अगले साल फिर से लगा सकते हैं।