मौसम : 12 और 13 सितम्बर का मौसम | Mausam ki Jankari | Aaj ka Mausam | Mausam Vibhag | Aaj ka Mausam Kaisa Rahega

12और 13 सितम्बर का मौसम | aaj ka mausam

12 व 13 सितंबर: पंजाब & चंडीगढ़ (Punjab ka Mausam )

राज्य में पठानकोट, गुरुदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मलेरकोटला, संगरूर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली औऱ चंडीगढ़ में दोपहर तक मौसम लगभग साफ व आंशिक बादलवाही वाला रहने की उम्मीद है। उसके बाद से कुछ एक जगह हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

पंजाब में आगे 13 सितंबर से बरसात के बढ़ने की उम्मीद है|

12 व 13 सितंबर: हरियाणा & दिल्ली ( Haryana ka Mausam )

राज्य के पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुडगांव, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो जगह भारी बारिश भी हो सकती है।

रोहतक, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी जिले मौसम आंषिक बादलवाही के साथ गर्म रहेगा। दोपहर बाद से बिखरी हुई हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां होने की उम्मीद है।

हरियाणा में 13 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में तेज़ी आने की उम्मीद है।

12 व 13 सितंबर: उत्तरप्रदेश ( Uttar Pradesh ka Mausam )

राज्य के सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, आगरा, अयोध्या, आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर संभाग के जिलो में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होंगी। कुछ एक जगह भारी बारीश भी सम्भव है।

कानपुर, लखनऊ, देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती, प्रयागराज, चित्रकूट, झाँसी संभाग के जिलो में कई जगहो पर गरज़-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है। कही-कही अति भारी बारिश भी दर्ज की जाएगी।

12 सितंबर से सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश में बारिश में कमी आने की उम्मीद है।

12 व 13 सितंबर: मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ka Mausam )

जबलपुर, रीवा व शहडोल संभाग के जिलो में 12 सितंबर से औऱ चंबल, ग्वालियर, सागर संभाग में 13 सितंबर से बारिश घटेगी। इन इलाकों में 12-13 सितंबर के दौरान बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद। कुछ एक जगह भारी बारिश भी हो सकती है।

वही इंदौर, निमाड़, भोपाल, उज्जैन संभाग में मॉनसून जबरदस्त सक्रिय रहेगा। 12-13 सितंबर के दौरान ज्यादातर भागो में मध्यम से भारी बारिश होगी। कुछ जगह अति बारिश भी होगी। साथ-साथ कही-कही भारी से अति भारी बारिश भी संभव है।

12 सितंबर से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में बारिश में कमी आने लगेगी।

12 से 13 सितंबर: राजस्थान( Rajasthan ka Mausam )

राज्य के श्रीगंगानगर, अनूपगढ़, पश्चिमी हनुमानगढ़, पश्चिमी बीकानेर, फलौदी, पश्चिमी जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा व सांचौर जिले में बारिश की संभावना बहुत ही कम है।
बीच मे छिटपुट जगह बूंदाबांदी/हल्की बारिश(mausam) के अलावा कुछ नही होगा।

पूर्वी हनुमानगढ़, पश्चिमी चूरू, पश्चिमी नागौर, पूर्वी बीकानेर, पूर्वी जोधपुर व जालौर जिले में भी मौसम लगभग साफ व आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। लेकिन इन इलाकों में दोपहर बाद कुछ-एक जगह हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां होने की उम्मीद है।

पूर्वी चूरू, सीकर, झुंझुनूं, पूर्वी नागोर, पाली औऱ सिरोही जिले में।दोपहर बाद गरज़ के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश होने की संभावना है। कही-2 तेज़ बौछारे भी गिर सकती है।

अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, जयपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, बून्दी, बारां, झालावाड़,भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, बांसवाड़ा में मॉनसून पूरी तरह होकर बरसेगा।
इन जिलो में 12 से 13 सितंबर के दौ रान हर रोज कही हल्की कही भारी बारिश की गतिविधियां होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है।
बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, झालावाड़, बारां, जिले के 12/13 सितंबर के दौरान कुछ जगह अति भारी बारिश भी संभव है।

12 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में बारिश घटेगी औऱ पश्चिमी जिलो की तरफ बरसात का असर बढ़ने लगेगा। मगर तब भी कोई भारी बारिश की उम्मीद पश्चिमी जिलो में ज्यादा नही है।

यह भी पढ़ेकिसान मेला हिसार, अक्टूबर 2023 | नई डेट आ गई है | Hisar Kisan Mela 2023 Date

उत्तर भारत मे 13 सितंबर से मॉनसून की सक्रियता में हल्के हल्के बढ़ोतरी होगी। वही मध्य भारत मे मॉनसून 13 से कमजोर होने लगेगा

 

Your Queries

 

  • 12-13 september ka mau
  • mausam ki jankari 12 September
  • mausam ki jankari 12-13 September
  • mausam ki jankari 13 September
  • 10-11 september ka mausam
  •  aaj ka mausam
  • barish kab hogi
  • barish kab tak hogi
  •  haryana ka mausam
  •  kal ka mausam
  • kal ka mausam kaisa rahega
  •  mausam
  •  mausam ki jankari
  • mausam ki jankari 10 September
  • mausam ki jankari 10-11 September
  • mausam ki jankari 11 September
  • mausam ki jankari aaj ki
  • mausam ki jankari bataiye
  • mausam ki jankari dijiye
  • mausam ki jankari haryana
  • mausam ki jankari today
  • mausam tak
  • mausam tak channel
  • mausam tak devendra tripathi
  • mausam tak today
  • mausam update
  • mausam vibhag
  • mausam vibhag ki jankari
  • mosam
  • mosam ka hal
  • mosam ki jankari
  • mosam ki jankari today
  • mosam today
  • mosam vibhag
  • weather
  • weather tomorrow

1 thought on “मौसम : 12 और 13 सितम्बर का मौसम | Mausam ki Jankari | Aaj ka Mausam | Mausam Vibhag | Aaj ka Mausam Kaisa Rahega”

Leave a Comment