किसान मेला हिसार, सितंबर 2024 | नई डेट आ गई है | Hisar Krishi Mela 2024 | Hisar Kisan Mela 2024

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार HAU Hisar ) में कृषि मेला साल में दो बार आयोजित किया जाता है। पहले खरीफ सीजन के लिए मार्च महीने में लगता है और दूसरा रबी सीजन के लिए सितंबर, अक्टूबर महीने में लगता है। 2024 में लगने वाला किसान मेला सितंबर महीने में लगेगा जिसकी ऑफिशियल डेट ( hisar krishi mela 2024 date ) आ गई है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानकारी दी गई है।

hisar krishi mela 2024 date
hisar krishi mela 2024 date

हिसार कृषि मेला कहां लगेगा | hisar kisan mela kaha lagega

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ( Haryana Agriculture University Hisar) मे लगने वाला कृषि मेला कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर 3 पर लगेगा। जो की बालसमंद रोड पर है। हर बार कृषि मेला इसी जगह पर आयोजित किया जाता है। अगर आप गेट नंबर 2 से आते हैं तो विश्वविद्यालय के बीचों-बीच आकर आप गेट नंबर 3 पर पहुंच सकते हैं।

अगर आप गेट नंबर 2 से आते हैं तो आपको बिल्कुल सीधा चलना है आगे जाकर टी पॉइंट आता है उससे आपको बाएं और मुड़ना है उसके बाद में एक चौराहा छोड़कर,  अगले चौराहे से आपको दाएं तरफ मुड़ना है जो कि सीधा गेट नंबर 3 तक जाएगा।

दूसरे चौराहे के पास है कृषि महाविद्यालय ( Agriculture College ), वहीं पर गिर सेंटर भी है।

हिसार कृषि मेला कब लगेगा | Hisar kisan mela 2024 date

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में लगने वाला किसान मेला रबी सीजन के लिए सितंबर महीने में आयोजित किया जाता है। अबकी बार यह मेला 16 और 17 सितंबर 2024 को आयोजित किया जा रहा है।

कृषि मेला दो दिन लगेगा। पहले दिन और दूसरे दिन एक ही प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है अगर आप पहले दिन जाते हैं तो भी आपको वही चीजें देखने को मिलती हैं और दूसरे दिन जाते हैं तो भी वही चीजें देखने को मिलेंगी।  इसलिए आप दोनों दिनों में से किसी भी एक दिन कृषि मेले ( krishi mela ) में पहुंचकर मेले का लाभ उठा सकते हैं।

कृषि मेला हिसार में रबी सीजन की फसलों का बीज मिलेगा

कृषि विश्वविद्यालय हिसार में लगने वाले दो दिवसीय कृषि मेले में रबी सीजन में उगाई जाने वाली गेहूं ( wheat ) और सरसों ( mustard ) के साथ हरे चारे की फसलों का बीज भी मिलता है। यूनिवर्सिटी में तैयार किए जाने वाली गेहूं और सरसों की वैरायटियों का बीज कम रेट पर मिलता है। इसके साथ ही जौ और हरे चारे की वैरियटयों का बीज भी कम रेट पर मिलेगा।

प्राइवेट कंपनियां भी इस मेले में भाग लेती है इसलिए प्राइवेट कंपनियो का बीज ( seed ) भी आपको इस मेले में मिलेगा। इस मेले में सबसे ज्यादा गेहूं, सरसों, चना की अच्छी किस्मों का बीज मिलता है।

बीज कैसे मिलेगा और किन किसानों को मिलेगा

रबी सीजन की फसलों का बीज सभी राज्य के किसान भाई ले सकते हैं बीज लेने के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है। एक आधार कार्ड पर एक किसान को सीमित मात्रा में ही बीज मिलेगा। फसलों ( crops ) का बीज पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाता है। अगर आपको बीज लेना है तो समय पर पहुंचे।

कृषि मेले में जाने के फायदे | कृषि मेले में क्यों जाना चाहिए

कृषि मेले में किसान को जरूर जाना चाहिए क्योंकि कृषि मेले में केवल कृषि से संबंधित जानकारी मिलती है जैसे की खाद, बीज, कीटनाशक दवाइयां आदि की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

कृषि मेले में कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की जाने वाली फसलों की लेटेस्ट वैरायटी का बीज भी मिलता है। इसके साथ ही प्राइवेट कंपनियों का टॉप क्वालिटी बीज मेले में मिलता है।

मेले में नकली बीज मिलने की संभावना बहुत ही कम होती है इसलिए मेले में आप गेहूं और सरसों के साथ-साथ चना मटर टमाटर जैसी सब्जियों के बीच भी ले सकते हैं इसके अलावा पशुओं के लिए हरे चारे का बीज भी ले सकते हैं।

कृषि मेलों में खेती से संबंधित मशीन भी खरीद सकते हैं

कृषि मेले में खेती के काम में प्रयोग होने वाली मशीन भी होती है और कृषि मेले में मशीनों पर छूट भी होती है इसलिए कृषि मेले में कम कीमत पर मशीन मिल जाती हैं। कृषि मेलों में लकी ड्रा भी निकाले जाते हैं जिसका लाभ आप उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सरसों की बिजाई का सही समय | सरसों की बिजाई कब करें | Sarso Ki Bijai Ka Time | Sarso Ki Bijai Ka Samay

खेती की वैज्ञानिक जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जाती है

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि वैज्ञानिक इस कृषि मेले में उपस्थित रहते हैं। एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार की तरफ से कृषि मेले में स्टॉल लगते हैं इन पर कृषि वैज्ञानिकों की टीम मौजूद रहती है जो कि किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी देती है।

मौजूदा खरीफ सीजन की फसलें जैसे की ग्वार, बाजरा, मूंग, कपास आदि से संबंधित जानकारी भी कृषि वैज्ञानिकों से आप यहां पर ले सकते हैं। नई किस्म की जानकारी और फसलों में लगने वाले रोग और नियंत्रण की जानकारी भी यहां से ली जा सकती है।

खेती-बाड़ी की सही समय पर नवीनतम जानकारी के लिए Dear Kisan को यूट्यूब पर फॉलो जरूर करें।

FAQ:

हिसार कृषि मेला कब लगेगा | Hisar Krishi Mela 2024 date

16 और 17 सितंबर को

क्या हिसार किसान मेले में बीज भी मिलेगा

हिसार किसान मेले में गेहूं सरसों चने के साथ ही हरे चारे का बीज भी मिलेगा

हिसार कृषि मेला कहां लगेगा

हिसार कृषि मेला चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के गेट नंबर 3 पर लगेगा

हिसार कृषि मेले में खेती से संबंधित मशीने मिलेंगी या नहीं

हिसार कृषि मेले में खेती से संबंधित सभी प्रकार की मशीन मिलेंगी

कृषि मेला हिसार साल में कितनी बार लगता है

साल में दो बार मार्च और सितंबर किसान मेला हिसार, सितंबर 2024 | नई डेट आ गई है | Hisar Krishi Mela 2024 | Hisar Kisan Mela 2024में

Leave a Comment